बिलासपुर
भाजपा ने बिलासपुर लोकसभा के लिए तोखन साहू पर जताया भरोसा

बिलासपुर, 02 मार्च 2024
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
जिसमे बिलासपुर से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू के ऊपर भरोसा जताया हैं। तोखन साहू पूर्व में लोरमी के विधायक व संसदीय सचिव रह चुके हैं।
वही वर्तमान में वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।