सूरजपुर
महिला एवं बाल विकास मंत्री: श्रीमति राजवाड़े भटगांव मंडल कार्यसमिति बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित हुई।

सूरजपुर 27 मार्च 2024
सूरजपुर जिले के भाजपा भटगांव मंडल के ग्राम सलका में आयोजित मंडल कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर ईश्वर रूपी जनता और कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े ने अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया।
इस दौरान सरगुजा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी श्री चिंतामणि महाराज भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल सहित भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।