रायपुर

महिलाओं के साथ देश में कहीं भी अत्याचार हो आवाज उठानी चाहिए, पर विष्णुदेव साय मणिपुर के मामले में बोलने से डरे क्यों….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश में कहीं भी महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा हो, महिला को न्याय मिलने में देरी हो रहा हो, तो निश्चित तौर पर आवाज उठानी चाहिए, पीड़ित के साथ खड़ा होना चाहिए, मुख्यमंत्री श्री विष्णूदेव साय ने चुनावी लाभ हानि को देखते हुए पश्चिम बंगाल की संदेश खाली की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखते है, संदेशखाली की पीड़ित महिला को सुरक्षा और न्याय देने की मांग करते है, लेकिन भाजपा शासित राज्य मणिपुर, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात, हरियाणा में महिलाओ के ऊपर हो रहे अत्याचार पर मौन क्यों हो जाते है….?

वहा के पीड़ित महिलाओं के लिए पत्र लिखने में हाथ कांपने लग जाते है, मौन क्यों हो जाते है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पीड़ित प्रताड़ित महिलाओ में भेदभाव नहीं करना चाहिए,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद प्रदेश के आदिवासी वर्ग के जल जंगल जमीन पर कब्जा करने की खुली छूट दे दी गई है, हसदेव अरण्य के जंगल की कटाई और कोल खनन की सहमति विष्णुदेव साय ने दी है, जंगल की कटाई और वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए प्रकृति बचाने के लिए आदिवासियों द्वारा विरोध किया गया तब भाजपा सरकार की पुलिस उन आदिवासी को डरा धमका कर जेल में बंद कर दिया, आदिवासियों की पांचवी अनुसूची के कानूनी का अधिकार का पालन नही किया जा रहा, अडानी को सारे लाभ पहुंचाने सारे नियम कानून को ताख पर रख दिया गया है। क्या विष्णुदेव साय को प्रदेश की जनजाति आदिवासियों की चिंता क्यों नहीं है, क्या प्रदेश के आदिवासियों के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है, इसका जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *