जुआ खिलाने वाले अपराधियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार, धारदार हथियार बरामद

बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरवा में कुछ बदमाशों द्वारा जुआ खिलाने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) द्वारा इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु तुरंत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए इसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए थे।
जिस पर थाना मस्तूरी एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर के बताये गये जगह पर जाकर छापामार कर रेड कार्यवाही किया गया पुलिस को आते देख कुछ जुआडियान भाग गये एवं 04 जुआडियान को पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा करते हुए पकडने मे कामयाबी मिली है।
पकडे गये जुआडियों से तलासी के दौरान जुआडियों के कब्जे से नगदी रकम 87590 रुपए, 52 पत्ती ताश तथा लोहे के धारदार हथियार मिले। साथ ही आरोपियों द्वारा इस कार्य में प्रयुक्त 6 मोबाइल को भी जप्त किया गया। कुल 87590रू 06 नग मोबाईल सेट 04 नग धारदार हथियार जप्त किया गया है। जप्त कर जुआडियानो को थाना लाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी का नाम
• अनिल सिंह पिता सुभाष सिह उम्र 42 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
• अभिषेक सिंह पिता स्व. दिनेश सिंह उम्र 28 सालसाकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
• अरूण सिह पिता स्व. मैकू सिंह उम्र 52 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
• धीरज सिंह पिता स्व. झन्गू सिंह उम्र 32 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर