देश
मशहूर गज़ल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद निधन

पद्मश्री पंकज उधास लंबे समय से बीमार थे। 72 साल के उधास ने आज सुबह मुंबई में अंतिम सांस ली, उनकी बेटी नायाब उधास ने इसकी जानकारी दी।
नयाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, ‘बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन होने की सूचना दे रहे हैं.”
पंकज उधास लंबे समय से बीमार थे, 10 दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आज सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
पंकज उधास के निधन की खबर आने के बाद हर कोई उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है. खासकर म्यूजिक जगत में इस खबर से मातम पसरा है।