बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में कन्हैया कुमार दिखाएंगे मस्तूरी में ताकत

बिलासपुर, 13 अप्रेल 2024
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर कन्हैया कुमार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदौरा में आज सुबह 11 बजे बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे, बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद प्रत्याशी देवेंद्र यादव का मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत ब्लॉक में जनसंपर्क एवम दौरा कार्यक्रम में लोगो से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे एवं साथ में मस्तूरी विधानसभा से विधायक दिलीप लहरिया विजय केशरवानी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिलासपुर नागेंद्र राय अध्यक्ष मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित युवक कांग्रेस, एनएसयूआई ,महिला कांग्रेस, सेवा दल, सभी प्रकोष्ठों के पदाधियाकारी,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक,सेक्टर जोन ,बूथ के पदाधिकारी सहित मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी प्रमुुख रूप से होगी।
मस्तूरी विधानसभा जनसंपर्क व दौरा कार्यक्रम
शनिवार 13 अप्रैल 2024 शाम 3:00 बजे से ग्राम लुतरा शाम 3:30 बजे ग्राम खम्हरिया शाम 4:00 बजे ग्राम मड़ई शाम 4:30 बजे ग्राम बिटकुला शाम 5 :00 बजे ग्राम पिपरानार शाम 5:30 बजे सोंठी शाम 6:00 बजे ग्राम जुहली शाम 6:30 बजे ग्राम खांडा रात 7:30 बजे ग्राम हिंडाडीह रात 8:00 बजे ग्राम गुड़ी में होगी।