आप सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली…

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2024
दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है, ईडी की सहमति के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दी है, दिल्ली में चल रहे सियासी गतिरोध के बीच आम आदमी पार्टी के लिए ये राहत की खबर नजर आ रही है।
दिल्ली में मचे सियासी हड़कंप के बीच बड़ी खबर सामने आई है, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिह को जमानत मिल गई है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है, बड़ी खबर ये भी है कि ईडी ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया है, यानी ईडी की सहमति के बाद ही संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।
ईडी ने क्या कहा
ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे दिल्ली शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दी।
संजय सिंह को बीते साल चार अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने पहले अदालत से कहा था कि संजय सिंह दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में शराब (कंपनी) समूहों से रिश्वत प्राप्त करने की साजिश का हिस्सा थे। दिल्ली की आबकारी नीति अगस्त, 2022 में निरस्त कर दी गई थी और दिल्ली के उपराज्यपाल ने बाद में सीबीआई को कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच का आदेश दिया था।