मंगल कलश यात्रा के साथ सेमरताल में अखंड नवधा रामायण प्रारंभ

बिलासपुर, 31 मार्च 2024
सेमरताल – अखंड नवधा रामायण समिति सेमरताल के तत्वावधान में लगातार आठवें वर्ष अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। नवधा का प्रारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया।
ग्राम की माताओं बहनों की सिर पर कलश धारण किया था, जो आम पत्रों व नारियल से सजाया गया था। मानस मंच से जय श्रीराम का नारा लगाते हुए समिति के सदस्यों ने संगीतमय वातावरण में ग्राम गलियों का भ्रमण किया। जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत, पूजा किया गया। इस यात्रा में ग्रामवासियों को श्रीराम के भजन, प्रवचन का रसास्वादन करने आमंत्रित भी किया गया। सुघर गांव बनाबो के ध्येय को ध्यान में रखकर अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष यदुनंदन कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित नवधा में दूर दूर से भोजन मंडली आने की संभावना है। गांव के बच्चों, माताओं बहनों में भरपूर उत्साह है। परीक्षा उपरांत आयोजित नवधा में धार्मिक प्रवचन के साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है, जो धार्मिक बातों के साथ साथ समकालीन महत्व के विषयों पर अपने विचार रखेंगे। नवधा समिति में भजन गायन के लिए कुल आठ स्थानीय टोली तैयार किया गया है। साथ ही रामायण पाठ के लिए चौबीस पाठक तय किया गया है। प्रतिदिन सुबह शाम आरती के लिए शिवकुमार साहू दंपति उपस्थित रहेंगे।