बिलासपुर

होली के समय निगम को पानी सप्लाई बंद करना आया याद, लोगो में हैं भारी आक्रोश।

बिलासपुर, 21 मार्च 2024

शहर में 25 मार्च को होली खेली जानी हैं,

जिसकी तैयारी में लोग जुटे हुए हैं, सभी तरफ होली का भरपूर उत्साह हैं, इस बीच निगम का एक आदेश आया हैं जिसकी वजह से लोगो मे आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

दरअसल निगम ने बिलासपुर के जोन क्रमांक 3 के रहवासियों के लिए एक आदेश जारी किया हैं जिसमें बताया गया हैं कि अमृत मिशन योजनान्तर्गत पाईप लाईन से जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा हैं, इस कारण 22.03.2024 सुबह से 24.03.2024 शाम तक, कुदुदण्ड, तिलक नगर चाटापारा, राजेन्द्र नगर सिंधी कालोनी, नेहरू नगर, ओम नगर जरहाभाठा, वेयर हाउस रोठ, इंदु चौक से मगरपारा रोड, में पानी नही आएगा।

अब त्योहार के समय मे निगम के इस आदेश से लोगो मे काफी आक्रोश हैं, लोगो का कहना हैं काम होली के बाद भी शुरू किया जा सकता था पर ठीक त्योहार के समय में ऐसा फैसला ठीक नही हैं, लोग पानी नही आने की वजह से परेशान हो जाएंगे, ये कार्य निगम को त्योहार के बाद करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *