आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा ओडिशा से 3 बजे रायगढ़ में प्रवेश
राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच ओडिशा से रायगढ़ पहुंचेगी। बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी होगी। फिर दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते 9 से 10 फरवरी को यात्रा विराम होगा।
राहुल गांधी ने इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। तब राजस्थान और मध्य प्रदेश कवर किया था, लेकिन छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया था। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश कांग्रेस हार चुकी है। इसके बाद राहुल का दौरा हो रहा है।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से 2 सीटें ही कांग्रेस के पास हैं बाकी 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस को भरोसा है कि राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा का लोकसभा चुनाव में बेहद असर पड़ने वाला है। ऐसे में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।