रायपुर
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बने पंकज झा
पंकज झा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार होंगे। राज्य सरकार ने पंकज झा की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
पहले भी इस बात की चर्चा थी,पंकज झा मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर बन सकते हैं। आज राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। पंकज झा भाजपा में लंबे समय से जुड़े हुए हैं।